*सरकार दे रही है दूध-दाल-हलवा-नाश्ता-दवाई, लेकिन पीपलखेड़ा एकता पूरा आंगनवाड़ी में बच्चों को कुछ नहीं मिल रहा - सालों से बंद है मध्यान्ह भोजन*
*📍 ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा, एकता पूरा*
मध्यप्रदेश सरकार बच्चों के पोषण के लिए हर महीने करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन पीपलखेड़ा एकता पूरा आंगनवाड़ी केंद्र पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां सालों से नियमित मध्यान्ह भोजन नहीं बन रहा। बुधवार को दोपहर 12 बजे तक भी न कोई अधिकारी पहुंचा, न भोजन-नाश्ता मिला।
*सरकार आंगनवाड़ी में क्या-क्या देती है, जानिए -*
*1. मध्यान्ह भोजन / पोषण आहार -*
शासन के नियमानुसार 3 से 6 साल के बच्चों को रोज गरम पका भोजन मिलना चाहिए। मीनू के अनुसार - *सोमवार - दाल-चावल, मंगलवार - दाल-रोटी-सब्जी, बुधवार - हलवा-चना, गुरुवार - खिचड़ी-कढ़ी, शुक्रवार - दाल-रोटी-सब्जी, शनिवार - मीठा दलिया / खीर।* इसके साथ रोज नाश्ता - *भुना चना, मूंगफली, गुड़, बिस्कुट, केला / फल* देना अनिवार्य है।
*2. टेक होम राशन (THR) -*
6 माह से 3 साल के बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को घर ले जाने के लिए *आटा, दाल, सोयाबीन, मूंगफली, गुड़, घी वाला पोषण आहार* हर माह मिलना चाहिए।
*जमीन पर हकीकत -*
ग्रामीणों का कहना है कि पीपलखेड़ा में इनमें से कोई सुविधा नियमित नहीं मिलती। ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी प्रभारी और अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है।
*परियोजना अधिकारी का पक्ष -*
परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर जी ने कहा - *"हम तुरंत कार्रवाई करते हैं, विधि विधान से जांच कराएंगे। मैं अभी कोर्ट में हूं, ज्यादा बात नहीं कर सकती हूं।"*ग्रामीणों की मांग है कि आंगनवाड़ी में रोज भोजन, नाश्ता शुरू हो, ताकि बच्चों को उनका हक मिल सके। सरकार अच्छी योजना चला रही है, लेकिन जमीनी अधिकारी ही सिस्टम बिगाड़ रहे हैं।
*- सुनील लोधी संवाददाता*
*इंडिया न्यूज़ दर्शन, समाचार पत्रिका*
*📞 9301131438*
Collector Shivpuri PRO Shivpuri Pritam Lodhi Jyotiraditya M Scindia CM Madhya Pradesh