अडकी: सांसद कालीचरण मुंडा ने अड़की प्रखंड में ग्राम सभा को सशक्त बनाने पर दिया जोर
सांसद कालीचरण मुंडा ने अड़की प्रखंड के चलकद गांव में आयोजित महाग्राम सभा को संबोधित करते हुए ग्राम सभा के संवैधानिक अधिकारों और समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारों के प्रति जागरूकता और जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।