अड़की थाना क्षेत्र के सारगेया टोला अंतर्गत हितडीह में 70 वर्षीय वृद्ध महिला सुकरू देवी का शव सतिया नाला से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, सुकरु देवी का अपने टोला के अलावा नदी के पास भी एक घर था, जहां वह दिन के समय अक्सर रहा करती थी। गुरुवार