चरखारी: चरखारी में मुस्लिम समाज ने मृत्यु भोज पर लगाई रोक, की बड़ी पहल
चरखारी के मोहल्ला मड़वासन में मदरसा मुहम्मदिया अरबिया में हाफिज आबिद हुसैन की पहल पर बैठक हुई। इसमें मुस्लिम समाज ने तीजा और चालीसवां पर आवामी खाने (मृत्यु भोज) को बंद करने का फैसला लिया। तय हुआ कि अब केवल फातिहा होगी। खाना सिर्फ घर वालों और बाहर से आए रिश्तेदारों व गरीबों के लिए होगा। उल्लंघन करने पर हाफिज फातिहा पढ़ने नहीं जाएंगे और सामाजिक बहिष्कार होगा।