पीसांगन: मांगलियावास थाना पुलिस ने युवक को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर मारपीट के मामले में चार जनों को पाबंद किया
शनिवार को सुबह 7:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक्शन मोड़ लेते हुए तुरंत प्रभाव से चार लोगों को हिरासत में लेकर पाबंद किया है, पीड़ित की पत्नी ने शिकायत दी थी