*संचार के विभिन्न अवयवों पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला*
कटिहार,02.11.2026 सोमवार।
जीविका दीदियाँ खुद सुनाएँगी अपनी कहानी
जीविका दीदियाॅ अपनी उन्नती दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करेंगी।
जीविका दीदियाॅ के आत्मनिर्भरता के इस नए अध्याय की शुरुआत करने के उद्देश्य से जीविका कार्यालय मनिहारी द्वारा दीदियों एवं कैंडरों को संचार के विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपनी उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त कर सकें।
कार्यशाला में आईं जीविका दीदियों और कैंडरों को सफल कहानियाँ एवं केस अध्ययन तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया गया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से किसी कहानी या उपलब्धि को अधिक प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
“जीविका दीदियाँ अब बदलाव की मिसाल बन चुकी हैं। जरूरत है कि वे अपने अनुभवों और संघर्षों को समाज के सामने रखें, ताकि अन्य महिलाएँ भी उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ें।”
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और संचार माध्यमों के बेहतर उपयोग के गुर सीखे।
कार्यशाला के अंत में यह तय किया गया कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर भी ऐसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक दीदियों को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके और उनकी कहानियाँ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें। सत्रों का संचालन प्रबंधक संचार रूपेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन नोडल सामुदायिक समन्वयक सीमा कुमारी ने किया। कार्यक्रम मे सामुदायिक समन्वयक मनीषा कुमारी, अभय कुमार, धनंजय कुमार, बबलु कुमार उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans CMO Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #follower #katihar #Jivika JEEVIKA Bihar
1 views | Katihar, Bihar | Nov 2, 2026