अशोक नगर: जनपद पंचायत कार्यालय में हितग्राही सम्मेलन आयोजित, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हित लाभ वितरित किए
अशोकनगर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में रविवार हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और सरपंच संघ ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान हितलाभ वितरित किए गए। सिंधिया ने कहा कि गांव का भविष्य सरपंचों के हाथ में है।