Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
haryananewsupdates
#rahulgandhi को डिटेन करने पर कांग्रेस नेता यह क्या बोले सुनिए #haryananewsupdate #panipatnews
Panipat, Panipat
| Oct 8, 2026
#rahulgandhi
#haryananewsupdate
#panipatnews
MORE NEWS
#Panipat मे CM सैनी का दौरा रातों को रही जबरदस्त सफाई देखिए #haryananewsupdate #panipatnews
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 9 अक्टूबर को स्थानीय आर्य कॉलेज में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने वीरवार सांय कार्यक्रम स्थल का दौरा किया व कार्यक्रम स्थल पर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे सैक्टर- 25 स्थित ओरलिया बैंकेट हॉल में आयोजित जैन समाज के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आर्य कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे व मानव रंगोली का अवलोकन करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने कार्यक्रम स्थल पर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कार्यक्रम को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पीने का पानी व अन्य सुविधाओं की जांच कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सूचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए सभी विभागाध्यक्ष आपस में लगातार सम्पर्क रखें। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौक से एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह नैन, नागराधीश टीनू पोसवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडु, डीएसपी सुरेश सैनी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सवित पानू सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
‘2 साल बेमिसाल’ के दावों पर नीरज शर्मा के सवाल... एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सत्ता पक्ष के “2 साल बेमिसाल” कार्यक्रम और विकास के दावों पर सवाल उठाए हैं। गौंछी ड्रेन पर पहुंचकर उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोग पानी, सीवरेज, सड़क और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं, जबकि जनप्रतिनिधि विकास के दावे कर रहे हैं। नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधि उनके कार्यकाल में शुरू हुई योजनाओं का उद्घाटन कर श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने 60 फीट रोड पर पांच करोड़ रुपये के नाले, सेक्टर-56 कम्युनिटी सेंटर और राजीव कॉलोनी की परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी फाइलों और प्रक्रियाओं की शुरुआत से जुड़े तथ्य जनता के सामने रखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव कॉलोनी में 12वीं तक का स्कूल बनना चाहिए था, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा की सुविधा मिलती। साथ ही परिसर में पार्क, ट्रैक और छठ घाट की व्यवस्था की जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उचित योजना के अभाव में क्षेत्र की जरूरतों की अनदेखी हुई है। बल्लभगढ़-सोहना रोड की यातायात व्यवस्था पर शर्मा ने फ्लाईओवर के बजाय अंडरपास या टनल बनाने की मांग की। उनके अनुसार, फ्लाईओवर से बल्लभगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी, लेकिन संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, सरूरपुर, पर्वतीय कॉलोनी, नंगला एन्क्लेव, जीवन नगर और गौंछी के निवासियों की आवाजाही प्रभावित होने और जाम बढ़ने की आशंका है। सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि 28 अगस्त 2025 को नाले की टूटी जाली के कारण तीन बच्चों की जान चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के बावजूद जाली की मरम्मत नहीं कराई गई है। उन्होंने सीवरेज का पानी बिना उपचार के गौंछी ड्रेन में छोड़ने का आरोप भी लगाया और इसे एनजीटी के नियमों का उल्लंघन बताया। नीरज शर्मा ने सांसद, केंद्रीय मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि भेदभाव न करने के दावों के बावजूद एनआईटी-86 की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांग की कि आधे-अधूरे कार्यों के उद्घाटन के बजाय जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
#PublicSafety #civicnegligence #pollutionalert #Voiceoffreedom #voiceoffaridabad
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
लक्ष्मण भारद्वाज हत्याकांड मामले में दो मुठभेड़ के बाद और तीन अन्य गिरफ्तार... लक्ष्मण हत्याकांड में अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरुण उर्फ नवीन निवासी ऊंचा गांव और जतिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में तरुण के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले में अब तक आठ आरोपी काबू किए जा चुके हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध अमन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साहूपुरा निवासी अमित ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, 4 अक्टूबर को उसके चाचा लक्ष्मण ने महेश को फोन कर बताया कि सेक्टर-62/64 स्थित डीलर चौक पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले कुछ लोग और उनके साथी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। अमित और उसका भाई महेश मौके पर पहुंचे तो करीब 10–12 लोग लक्ष्मण पर चाकू और रॉड से हमला कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर दोनों भाइयों पर भी हमला किया गया। गंभीर चोटों के कारण लक्ष्मण (45) की मौत हो गई, जबकि महेश घायल हो गया। शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, 7 और 8 अक्टूबर की दरमियानी रात सूचना मिली कि तरुण उर्फ नवीन और जतिन मलेरना रोड, सेक्टर-62 स्थित सीवर पाइप के गोदाम में बने कमरों में छिपे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद दोनों अपराध शाखाओं की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। इसी दौरान तरुण ने पुलिस टीम पर दो फायर किए। चेतावनी के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी। टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस जांच के अनुसार, लक्ष्मण पर चाकू से हमला करने वालों में तरुण, जतिन और आकाश शामिल थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 अक्टूबर को रिंकू, अनूप और राजीव निवासी ऊंचा गांव को भी गिरफ्तार किया गया। इससे पहले प्रशांत, नमन और आकाश को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले में आगे की जांच जारी है।
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
#Panipat मे कांग्रेस टिकटर्थी प्रदर्शन में शामिल नाराजगी हुई #haryanaNewsupdate #Panipatnews
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
#Panipat के बरसत रोड़ पर लगातार बन रहे अवैध गोदाम देखिए किस हिसाब से हो रहे तैयार #HaryanaNewsUpdate #Panipatnews
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026
#Panipat आर्य सुरेश मलिक बोले पूरा पानीपत आज सड़को पर #haryananewsupdate
Panipat, Panipat | Oct 8, 2026