धर्मशाला : चालक-ऑपरेटर महासंघ ने CM सुक्खू को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक ऑपरेटर महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय नेता देवेंद्र जग्गी और पुनीत मल्ली की अगुवाई में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने चालक एवं ऑपरेटर वर्ग की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा और जल्द समाधान का आग्रह किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया।
#HimachalPradesh #CM SukhvinderSinghSukhu #Dharamshala #DriverOperatorFederation #DevendraJaggi #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 22, 2026