बक्सर: जिले में अलग अलग जगहों पर वाहन चेकिंग व रोको-टोको अभियान में पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार, ₹89 हजार वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | May 21, 2024 पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग इलाकों में चलाए वाहन चेकिंग व रोको टोको अभियान में पुलिस ने 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वारंट में गिरफ्तारी 2, एससी एसटी एक्ट में 2, शराब के सेवन में 8 तथा शराब बरामदगी में 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके साथ हीं 4 लाख 67 हजार 300 रूपए जब्त किए गए हैं।