मंडला: जिले के चिरईडोंगरी में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ का आयोजन, पीएचई मंत्री ने की सहभागिता
Mandla, Mandla | Apr 4, 2026 जिले के चिरईडोंगरी में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत शनिवार को दोपहर 2:30 बजे प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की पीएचई मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से शामिल हुईं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति,अनुशासन बताया।