पथरिया: सेमरा लोधी में जमीनी विवाद के चलते युवक को डंडों से पीटा, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर
Patharia, Damoh | Oct 21, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा लोधी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 32 वर्षीय हल्ले उर्फ अर्जुन अहिरवार पर डंडों से हमला किया गया। घायल के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अर्जुन ने राकेश, अनमोल सहित चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसकी मां के अनुसार, खेत की डोरी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।