डोमचांच: डोमचांच सांस्कृतिक भवन के पीछे प्राचीन मंदिर उपेक्षित, विकास के दावों के बीच सौंदर्यीकरण का इंतजार
डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के बीच एक प्राचीन मंदिर बदहाली का शिकार है। यह मंदिर डोमचांच सांस्कृतिक भवन के पीछे स्थित है। खास बात यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगाए गए ‘आई लव डोमचांच’ बोर्ड के ठीक बगल में होने के बावजूद मंदिर का अब तक सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है।