भिवानी: शहीदे आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट ने शहीदों की प्रतिमाओं पर राजनीतिक झंडों का विरोध किया, चेतावनी दी
शहर में शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर राजनीतिक पार्टियों के झंडे और प्रचार सामग्री लगाने के खिलाफ सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट ने एक विशेष अभियान चलाया। ट्रस्ट के प्रधान मोनू तालू के नेतृत्व में युवाओं के एक समूह ने शहर के भगत सिंह चौक सहित विभिन्न चौराहों पर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं से राजनीतिक झंडे हटाए।