भिवानी: स्कूल के जर्जर भवनों में कक्षाएं न लगाई जाएं: एडीसी मुनीष नागपाल
एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर आयोजित हुआ। एडीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों के जर्जर हुए भवनों में कक्षाएं न लगाई जाएं। कक्षाएं नजदीक लगते दूसरे स्कूल में लगाई जाएं। तेज बारिश के दिन स्कूलों में अवकाश सुनिश्चित किया जाए।