भिवानी: मनीषा के दादा बोले- मिसकॉल से अनहोनी का आभास हुआ, पोती ने ड्राइवर को लेट आने की बात बताई थी, मां बोलीं- न्याय मिले
भिवानी की टीचर मनीषा मर्डर मिस्ट्री मामले में परिवार वाले पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने 11 अगस्त की सुबह मनीषा के घर से जाने से लेकर 13 अगस्त को शव मिलने तक की पूरी कहानी बताई। दैनिक भास्कर से बातचीत में दादा रामकिशन ने कहानी को कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए तमाम सवालों के जवाब दिए।