Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

करोड़ों का नया भवन, फिर भी दो परिसरों में चल रहा रूद्रप्रयाग राजकीय महाविद्यालय! युवा नेता मोहित डिमरी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी!! राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर युवा नेता एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्र-छात्राओं और स्थानीय जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। डिमरी ने कहा कि जवाड़ी में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नया महाविद्यालय भवन तैयार होने के बावजूद कॉलेज का संचालन आज भी दो अलग-अलग परिसरों से किया जा रहा है। अधिकांश कक्षाएं नए परिसर में संचालित हो रही हैं, जबकि प्रशासनिक कार्यालय, पुस्तकालय और प्राचार्य कक्ष अब भी पुराने परिसर में हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को रोजाना अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है तथा सरकारी संसाधनों का भी दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाएं वर्षों से बंद पड़ी हैं। विज्ञान वर्ग के कई छात्र बिना समुचित प्रायोगिक शिक्षा के ही डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, जो उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कोर्स का लाभ भी विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मोहित डिमरी ने यह भी कहा कि नए परिसर तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से विशेषकर छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में कार्यरत मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) के सीएसआर फंड से विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू कराई जाए और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय का संपूर्ण प्रशासनिक कार्य, पुस्तकालय, प्राचार्य कक्ष तथा सभी संकायों की कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से जवाड़ी स्थित नए परिसर में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाओं को शीघ्र शुरू कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। मोहित डिमरी ने दो टूक कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय जनता के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MORE NEWS

केदारनाथ धाम में टेंट के अंदर मैगी बना रहे थे। इस दौरान लग गई आग!! टेंट जलकर स्वाहा।

केदारनाथ धाम में टेंट के अंदर मैगी बना रहे थे। इस दौरान लग गई आग!! टेंट जलकर स्वाहा।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 30, 2026

यह वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का बताया जा रहा है, पूरी जानकारी के लिए देखिए पूरा वीडियो....

पहाड़ी केदार live वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह वीडियो केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का बताया जा रहा है, पूरी जानकारी के लिए देखिए पूरा वीडियो.... पहाड़ी केदार live वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 30, 2026

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा, सभी घाट जलमग्न, मौसम विभाग का चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, 

चमोली जिले में हो रही बारिश के बाद अलकनंदा नदी विकराल रूप धारण कर रही है। नदी अपने सामान्य बहाव को छोड़कर 20 से 25 मीटर तक फैल गई है। सभी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और नदी का रौद्र रूप लोगों में दहशत पैदा कर रहा है।

अलकनंदा का उफान अब खतरे की घंटी बन चुका है। तेज बहाव के कारण नदी किनारे बने सभी घाट पानी में समा गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी-नालों से दूर रहें और बिना जरूरत यात्रा न करें। हर साल मानसून में बढ़ता जलस्तर नदी किनारे बने मकानों के लिए बड़ा खतरा बनता है।

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में किसी भी तरह का जोखिम न लें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

फिलहाल, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि आप रुद्रप्रयाग या आसपास के क्षेत्रों में हैं, तो प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और अफवाहों से बचें।

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा, सभी घाट जलमग्न, मौसम विभाग का चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, चमोली जिले में हो रही बारिश के बाद अलकनंदा नदी विकराल रूप धारण कर रही है। नदी अपने सामान्य बहाव को छोड़कर 20 से 25 मीटर तक फैल गई है। सभी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और नदी का रौद्र रूप लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। अलकनंदा का उफान अब खतरे की घंटी बन चुका है। तेज बहाव के कारण नदी किनारे बने सभी घाट पानी में समा गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी-नालों से दूर रहें और बिना जरूरत यात्रा न करें। हर साल मानसून में बढ़ता जलस्तर नदी किनारे बने मकानों के लिए बड़ा खतरा बनता है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में किसी भी तरह का जोखिम न लें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी विभागों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि आप रुद्रप्रयाग या आसपास के क्षेत्रों में हैं, तो प्रशासन और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें और अफवाहों से बचें।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 30, 2026

करोड़ों का नया भवन, फिर भी दो परिसरों में चल रहा रूद्रप्रयाग राजकीय महाविद्यालय! युवा नेता मोहित डिमरी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी!! राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर युवा नेता एवं रुद्रप्रयाग विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी मोहित डिमरी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो छात्र-छात्राओं और स्थानीय जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। डिमरी ने कहा कि जवाड़ी में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नया महाविद्यालय भवन तैयार होने के बावजूद कॉलेज का संचालन आज भी दो अलग-अलग परिसरों से किया जा रहा है। अधिकांश कक्षाएं नए परिसर में संचालित हो रही हैं, जबकि प्रशासनिक कार्यालय, पुस्तकालय और प्राचार्य कक्ष अब भी पुराने परिसर में हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को रोजाना अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है तथा सरकारी संसाधनों का भी दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाएं वर्षों से बंद पड़ी हैं। विज्ञान वर्ग के कई छात्र बिना समुचित प्रायोगिक शिक्षा के ही डिग्री प्राप्त कर चुके हैं, जो उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। साथ ही, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कोर्स का लाभ भी विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मोहित डिमरी ने यह भी कहा कि नए परिसर तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से विशेषकर छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में कार्यरत मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) के सीएसआर फंड से विद्यार्थियों के लिए बस सेवा शुरू कराई जाए और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय का संपूर्ण प्रशासनिक कार्य, पुस्तकालय, प्राचार्य कक्ष तथा सभी संकायों की कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से जवाड़ी स्थित नए परिसर में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और विज्ञान प्रयोगशालाओं को शीघ्र शुरू कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। मोहित डिमरी ने दो टूक कहा कि यदि प्रशासन ने शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय जनता के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - Rudraprayag News