सहजनवा: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी पर परिवार को धमकी देने का आरोप, सहजनवा में नया मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले के आरोपी पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। परिवार ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने बिहार के रोहतास निवासी सोहेल अंसारी के खिलाफ नया मुकदमा दर्ज किया है।