टीकमगढ़: ग्राम टीला नरैनी की शासकीय पहाड़ी पर मुरम खुदाई का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल
टीकमगढ़ जिले के ग्राम टीला नरैनी में शासकीय पहाड़ी पर मुरम खुदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पहाड़ी क्षेत्र में खुदाई गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नजर नहीं आई।