#चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस ने जारी किया बयान
"थाना मऊ क्षेत्र के जोरवारा गांव में एक नौजवान युवक ने अपने ही गांव के श्यामलाल और उनकी पत्नी पर तमंचा से फायर कर दिया। इस सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तत्काल दोनों घायलों को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया, जहाँ श्यामलाल की पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और श्यामलाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनो और पुलिस ने उन्हें स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में उपचार हेतु भर्ती कराया।
इसी बीच परिजनों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी खेतों की तरफ भागा है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए जब खेतों की ओर सर्च करने लगी तो आगे की तरफ खेतों में आरोपी भी लहूलुहान अवस्था में पाया गया, बगल में तमंचा भी पड़ा हुआ था। तत्काल जीवन रक्षा के लिए इसे भी पुलिस द्वारा उठाकर सीएचसी मऊ में दाखिल कराया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घायल आरोपी को एम्बुलेंस के माध्यम से लेकर प्रयागराज पहुंची और स्वरूप रानी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जो पक्ष पति-पत्नी घायल हुए थे, पत्नी की मृत्यु हो गयी थी, उनके परिवार द्वारा रात में लगभग 02:00 बजे के आसपास तहरीर दी गयी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मृतक आरोपी युवक का भी पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रयागराज में हो रही है। पुलिस द्वारा सारे पहलुओं पर गहनता से छानबीन करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।"
उपर्युक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान