कोटकासिम: कोटकासिम में 6 अक्टूबर से होगी श्रीरामलीला, चयन कमेटी ने कलाकारों की सूची जारी की
Kotkasim, Alwar | Sep 28, 2026 कोटकासिम कस्बे में खुले आसमान के नीचे दिन में मंचित होने वाले श्री रामलीला का शुभारंभ 6 अक्टूबर को भगवान श्री गणेश की सवारी के साथ होगा। सोमवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार श्री रामलीला कमेटी की चयन कमेटी ने विभिन्न पात्रों के लिए कलाकारों का चयन कर सूची जारी कर दी है। शेष कलाकारों का चयन संबंधित दिन की लीला के अनुसार रिहर्सल के दौरान किया जाएगा।