स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, बेगूसराय के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता संग्राम के गौरव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#begusarai
#happyindependenceday🇮🇳
42 views | Begusarai, Bihar | Aug 15, 2026