सिमरिया: पन्ना में प्रशासनिक लापरवाही: खुले आसमान तले सड़ गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं!
Simariya, Panna | May 17, 2026 पन्ना से सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई है। जहाँ सीएम मोहन यादव गेहूं खरीदी पर नजर रख रहे हैं, वहीं महालक्ष्मी वेयर हाउस में प्रशासनिक लापरवाही के चलते खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं बारिश में भीगकर सड़ गया। तिरपाल न होने से अनाज से बदबू आ रही है। जनता मांग कर रही है कि कलेक्टर उषा परमार लापरवाहों पर सख्त कार्रवाई करें।