नरकटियागंज: छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में युवक गिरफ्तार
छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नगर के वार्ड 9 निवासी समीर अंसारी के रूप में की गई है। मामले में छात्रा ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में छात्रा ने आरोप लगाया है कि कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान समीर अंसारी उसके साथ छेड़छाड़ करता था।