हरसूद: जल वितरण का कार्य करने वाले कर्मचारी को नहीं मिला 11 माह से मानदेय
ग्राम पंचायत कसरावद के एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह एसडीएम कार्यालय हरसूद पहुंचकर 11 माह से मानदेय नहीं मिलने की गुहार जनसुनवाई में लगाई। एसडीएम आरसी खतेडिय को सौंपे आवेदन में कसरावद निवासी कालू पिता नर्मदाप्रसाद यदुवंशी ने बताया कि ग्राम पंचायत कसरावद में विगत 3 वर्षों से नल जल योजना के तहत जल वितरण का कार्य कर रहा हूं।