महोबा: पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 सेवानिवृत्त होने वाले दो पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। निरीक्षक अरविन्द सिंह गौर और उपनिरीक्षक बालकृष्ण तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने स्मृति चिन्ह, शॉल, उपहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने दोनों के सेवा कार्यों को याद किया।