बृहस्पतिवार को समय लगभग 4 बजे गदागंज थाना परिसर में उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में व थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी की मौजूदगी में संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आए हुए लोगों से सलाह ली गई एवं शांति से त्योहार मनाने की अपील की गई। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।