पानसेमल: खड़ीखम घाट में राजमंदिर बस पर पथराव, एक महिला यात्री घायल
पानसेमल और निवाली के बीच राजमंदिर बस पर अज्ञात लोगों द्वारा किए पथराव में 1 महिला यात्री को हाथ में चोट आई है।घटना के बाद यात्रियों एवं बस स्टाफ ने पानसेमल थाने पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।बस में सवार यात्रियों के अनुसार घटना खड़ीखम घाट और पानसेमल के बीच होना बताया है, बस इंदौर से खेतिया की ओर जा रही थी,इसी बीच मंगलवार रात यह पथराव हुआ है।