स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए एक हजार एक वूलन जर्सियों का वितरण होगा
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल, 9 सितम्बर
स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए एक हजार एक वूलन जर्सियों का वितरण होगा ! सर्दियों में सरकारी प्राइमरी स्कूलों के छोटे छोटे ( 6 से 10 वर्ष ) जरूरतमंद बच्चों के लिए एक हजार एक वूलन जर्सियों का निःशुल्क वितरण होगा !
यह जानकारी देते हुए स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान के निदेशक अनिल सोडाणी एवं एडवोकेट मोहित सोडाणी ने बताया कि प्रथम चरण में पांच सौ एक अच्छी क्वालिटी की वूलन जर्सियां लुधियाना वूलन कम्पनी से खरीद ली गई है तथा इसी माह के अन्तिम सप्ताह में वितरण प्रारम्भ कर दिया जाएगा ! वास्तव में जरूरतमंद 501 बच्चों तक यह जर्सियां पहुंचे, इस हेतु उनके वितरण की उचित रूपरेखा तैयार कर ली गई है तथा 20 एन जी ओ की सूची तैयार कर के उनके माध्यम से वितरित की जा रही है !
प्रथम चरण के पश्चात कुल एक हजार एक वूलन जर्सियों के वितरण में द्वितीय चरण में पांच सौ वूलन जर्सियों का वितरण तेज सर्दी प्रारम्भ होने पर किया जाएगा !
भवदीय - स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा