इटाढ़ी: बक्सर पुलिस का विशेष अभियान: 30 अभियुक्त गिरफ्तार, 43.2 लीटर विदेशी शराब बरामद
Itarhi, Buxar | Jul 10, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। आपराधिक मामलों में हत्या के प्रयास के 14 अभियुक्त तथा एससी/एसटी एक्ट के एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।