कोटा मेडिकल अस्पताल पार्किंग स्टैंड पर जमकर हंगामा!
पर्ची दिखाने की बात को लेकर बाइक सवार युवक और पार्किंग कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। युवक ने पार्किंग कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद पार्किंग स्टैंड के अन्य कर्मचारियों ने भी युवक की पिटाई कर दी।
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस जाप्ता पहुंचा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझाइश कर मामला शांत कराया।
📍 स्थान: मेडिकल अस्पताल वाहन पार्किंग स्टैंड, कोटा
कोटा में पार्किंग पर्ची को लेकर विवाद, जमकर मारपीट… मौके पर पहुंचा भारी पुलिस जाप्ता!
✍️ पत्रकार: मंगल सिंह हाडा
Ladpura, Kota | Aug 14, 2026