बैरसिया: मध्य प्रदेश पर्यटन प्रदर्शनी के दूसरे दिन, विशेषज्ञों ने पर्यटन को बढ़ावा देने पर किया मंथन
भोपाल में चल रहे मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह से शाम तक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। वहीं, मुख्य सचिव अशोक बर्णवालऔर पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश्वर कुमार ने बी2बी वप्रदर्शनी का शुभारंभ किया। चार दिवसीय ट्रैवल का बुधवारको मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया था।