जमुई: भौंड़ बालू घाट पर बदमाशों ने दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर किया घायल, ₹8 लाख लूटे, SP ने घटना स्थल का लिया जायजा
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 भौंड बालू घाट स्थित चालान सेंटर पर अपराधियों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। इस दौरान 08 लाख रुपया भी लूट लिया। घायल कर्मचारियों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। वहीं सूचना के बाद मंगलवार की सुबह 10:00 बजे एसपी विश्वजीत दयाल घटना स्थल पर पहुंचे घटना का जायजा लिया।