हरिद्वार: धनपुरा में सगे भाई को फंसाने के लिए घर में नकली चरस रखने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
धनपुरा गांव में सगे भाई को फसाने के लिए घर में नकली चरस रखने वाले आरोपी को पथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। अपने भाई राशिद को फंसाने के लिए नाजिम ने उसके घर में चरस रखी थी। मगर पुलिस की सतर्कता से सारा मामला साफ हो गया। आरोपी परसंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।