📍 झुंझुनूं | वार्ड 34
नगर परिषद के वार्ड नंबर 34 से निर्दलीय प्रत्याशी गौरव सोनी के चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। वार्ड के वरिष्ठ नागरिक ए.एन. द्विवेदी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोग, युवा और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान गौरव सोनी ने कहा कि वे नेता नहीं, बेटा बनकर वार्डवासियों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और हर नागरिक के सुख-दुख में साथ खड़े रहने को अपनी प्राथमिकता बताया।
गौरव सोनी ने वार्डवासियों से अपने चुनाव चिन्ह ‘अलमारी’ पर मतदान कर समर्थन देने की अपील की।
📲 झुंझुनूं की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए Yashdeep Khabar से जुड़े रहें।
#Jhunjhunu #Ward34 #GauravSoni #JhunjhunuNews #नगरपरिषदचुनाव #वार्ड34 #गौरवसोनी #अलमारीचिन्ह #निर्दलीयप्रत्याशी #Election2026 #YashdeepKhabar
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Sep 4, 2026