झुंझुनूं में जिला प्रमुख चुनाव से पहले जिला परिषद की राजनीति गरमा गई है।जब कांग्रेस के 13 जिला परिषद सदस्य एक साथ बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस नेता विद्याधर जयानी की अगुवाई में पहुंचे सदस्यों में जिला प्रमुख पद की दावेदार मानी जा रहीं प्रवेश जानू और डॉ. रंजना सुधींद्र मुंड भी शामिल रहीं।सदस्यों की एकजुटता ने जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी हलचल बढ़ा दी है।लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह बाड़ाबंदी नहीं है, हमारे पास बहुमत है।यहां एसडीएम रामकरण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र दिए।कल होगा जिला प्रमुख का फैसला, और सबकी नजरें टिकी हैं इस चुनाव पर! दरअसल, जिला परिषद की 41 सीटों में से कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 11 सीटें मिली हैं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।
#Jhunjhunu #JhunjhunuNews #ZilaPramukhElection #Congress #BJP #RajasthanPolitics #PanchayatiRajElection #PoliticalNews #BreakingNews #YashdeepKhabar #यशदीपखबर #झुंझुनूं #जिलाप्रमुखचुनाव