पोहरी: पवा जलप्रपात में अच्छी बारिश के बाद 100 फीट ऊंचाई से गिर रहा पानी, सैलानियों की भीड़ उमड़ी
Pohri, Shivpuri | Aug 12, 2026 पोहरी मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर प्रकृति की गोद मे बसा प्रसिद्ध पवा धार्मिक स्थल पर इन दिनो जलप्रपात शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश के बाद पवा जलप्रपात पर 100 फीट ऊंचाई से पानी गिर रहा है।जलप्रपात पर पानी आने के बाद बुधवार दोपहर 12 बजे से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए पहुंचने लगे है।