जमुई: अकोनी गांव में जमीन विवाद के दौरान रोड़ेबाजी, तीन लोग घायल, दो को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 23, 2025 सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकोनी गांव में सोमवार की सुबह 6 बजे के करीब जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी हो गई। इस रोड़ेबाजी में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें दो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अकौनी निवासी मुस्कान कुमारी और उसकी मां मोवी देवी तथा आरती कुमारी के रूप में की गई।