जमुई: बानपुर में शराब पीने से मना करने पर दामाद ने भाइयों के साथ मिलकर ससुर और साला को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 जमुई जिले के ख़ैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बानपुर गांव में रविवार की रात 8:00 बजे दामाद को शराब नहीं पीने की बात कहने पर दामाद ने अपने भाइयों के साथ मिलकर ससुर अमीर हसन खान और साला मो. जावेद खान की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। परिजन द्वारा घायल दोनों पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।