जमुई: गढ़ी में बहु के परिवार वालों ने सास और पति सहित चार लोगों को किया घायल, सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 जमुई जिले के गढ़ी में रविवार की रात 8:30 बजे पुत्र और बहू के बीच हो रहे झगड़े के दौरान बहू के परिवार वालों ने सास हाजरा खातून , पति इरफान अंसारी, ननद दुलारी परवीन और आफताब अंसारी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।