जमुई: चुरहैत गांव में 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से युवक की हुई मौत, DM के आदेश पर शव का हुआ पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 जमुई के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चुरहैत गांव स्थित खेत में गिरे 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से रामपुकार मिश्रा उर्फ पिन्टू मिश्रा की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां रविवार की देर रात 11:00 बजे डीएम के आदेश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।