जमुई: धधौर गांव में नाला के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में मां की हुई मौत, दो पुत्र घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 22, 2025 धधौर गांव में नाला के विवाद को लेकर रविवार की रात 8:00 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में वृद्ध मां की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो पुत्र पैरू यादव एवं कारू यादव बुरी तरह घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।