ललितपुर: आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार ललितपुर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहारों को सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।