छात्राओं से कथित ‘गंदी हरकत’ पर लैब सहायक पर POCSO FIR, पहले से 4 मामले दर्ज; आरोपी फरार
मुरैना के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार के मामले में लैब सहायक आशीष दोनेरिया के खिलाफ POCSO एक्ट में FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में चार FIR दर्ज हैं। नई FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी को निलंबित कर दिया है और स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी किया है।
#मुरैना #morena #स्कूल #विद्यालय