गिरिडीह: मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पर BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने को लेकर शनिवार को 4 बजे गिरिडीह के झंडा मैदान में BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुतला दहन पर अड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्थिति को देखते हुए झंडा मैदान से टावर चौक तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।