बक्सर: चेक पोस्ट पर पोटाश फॉस्फेट के डिब्बों में ₹31.53 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक कंटेनर छोड़ फरार
Buxar, Buxar | Jul 31, 2026 वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 31 लाख 53 हजार 600 रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की। जांच के दौरान चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। उत्पाद पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।