हुज़ूर: भोपाल के बजरिया थाना इलाके में सरेराह होटल संचालक का अपहरण,पुलिस ने आरोपियों की तलाश की शुरू
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2024 भोपाल के बजरिया थाना इलाके में चाय नाश्ते के होटल के संचालक को दिन दहाड़े अज्ञात चार बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाश युवक को कोच फैक्ट्री स्थित एक गोडाउन में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक जमकर पीटा। बाद में आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।