🚨 औरैया में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में पत्नी रेखा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते 4 सितंबर को प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया था।
🔹 बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
🔹 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से गिरफ्तारी
🔹 आरोपी की निशानदेही पर दो अंगौछे बरामद
📌 महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण: यह मामला अभी प्रारंभिक जांच एवं पुलिस की कार्रवाई के स्तर पर है। पोस्ट में दी गई जानकारी पुलिस के अनुसार है। आरोपी के विरुद्ध आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में विचारण (ट्रायल) और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। तब तक आरोपी को दोषी नहीं माना जा सक�
Auraiya, Auraiya | Sep 9, 2026