औरैया में तेज रफ्तार वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा 🚨🚔
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर बाइक से वाहनों की स्पीड चेक की। 80 किमी/घंटे से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई।
➡️ कुल 8 वाहनों के चालान
➡️ इंटरसेप्टर बाइक से की गई स्पीड चेकिंग
➡️ हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार एवं मोहम्मद शकील रहे कार्रवाई में शामिल
पुलिस के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों पर रोक लगाना और वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक करना है।
⚠️ रफ्तार पर नियंत्रण रखें, सुरक्षित घर पहुंचें।
📲 औरैया जिले की भरोसे की जानकारी के लिए दिबियापुर द लीजेंड पेज को फॉलो जरूर करें।
#औरैया #Auraiya #TrafficPolice #TrafficChecking #SpeedChecking RoadSafety दिबियापुरदलीजेंड DibiyapurTheLegend