सलूंबर जिले के झल्लारा ब्लॉक के जोधपुर कला गांव में गुरुवार रात 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। इससे गांव में हाई वोल्टेज दौड़ गया और कई घरों के टीवी, फ्रिज, पंखे व पानी की मोटर समेत विद्युत उपकरण जल गए। हादसे से ग्रामीणों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि ढीली और झूलती विद्युत लाइन की शिकायत पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं हुई। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। दिन में घटना होती तो पास के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से नुकसान की भरपाई और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।
#udaipur
#udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews
Girwa, Udaipur | Oct 16, 2026